{"_id":"68e511287b1935d93504cfae","slug":"two-absconding-accused-selling-banned-tablets-and-syrups-arrested-many-still-absconding-in-kanker-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप बेचने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, कई अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप बेचने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, कई अभी भी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप बेचने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े कई युवक-युवतियां अब भी फरार हैं।
प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप बेचने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप बेचने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े कई युवक-युवतियां अब भी फरार हैं।
कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि बस स्टैंड बाजार शेड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां मोहम्मद नफीस को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां Paracetamol & Tramadol Hydrochloride Tablets (28 नग) और COREX T सीरप (8 नग) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने इन्हें रांची (झारखंड) के एक व्यक्ति से खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी रोहित मंडल (25 वर्ष, भानुप्रतापपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसी तरह एक अन्य मामले में नया बस स्टैंड बाजार डोम में दिनेश कोर्राम, राजकुमार सरकार और एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा। इनके कब्जे से NITROSUN 10 टेबलेट 102 नग, ANYREX Plus सीरप 4 शीशी और एक स्कूटी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा के एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर कांकेर शहर में बिक्री करते थे। इस मामले में फरार आरोपी मोहम्मद अफताब उर्फ अल्ताफ खिलौड़ी (27 वर्ष, कांकेर) को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अब भी कई आरोपी युवक-युवतियां फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही जिले में पैदल और बाइक गश्त बढ़ाकर अवैध शराब, नशीली दवाओं की बिक्री और इनके सेवन से उपद्रव करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos