सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Dead body of a youth found under Mahanadi bridge, WhatsApp message suggests suicide, police investigating

Raipur News: महानदी पुल के नीचे मिला युवक का शव, व्हाट्सएप मैसेज से आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Mar 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Dead body of a youth found under Mahanadi bridge, WhatsApp message suggests suicide, police investigating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


मृतक की पहचान पारागांव निवासी 18 वर्षीय प्रेमलाल पाल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवक कुछ समय से शारीरिक समस्याओं से परेशान था। बताया जा रहा है कि उसने मौत से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप के जरिए अपनी परेशानी भी साझा की थी। यह जानकारी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पहले युवक अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जबकि उसका दोस्त वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चला, और अगले दिन उसका शव पुल के नीचे मिला। प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed