सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two children died due to drowning in pond in Kanker

Kanker: पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, ग्रामीणों की मदद से तलाशा करने पर तालाब में मिले शव

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Jun 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जहां से दोनों के शव बरामद हुए हैं।
 

Two children died due to drowning in pond in Kanker
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के किरगोली गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनो बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दोनों मासूमों के शव जिला अस्पताल लाए गए, जहां कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे साहिल मरकाम (6) और दीपेंद्र सिन्हा (8) दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। दोपहर दो बजे तक जब दोनों बच्चे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तभी गांव के बाहर तालाब के पास दोनों के कपड़े पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जहां से दोनों के शव बरामद हुए हैं। मृतक दीपेंद्र सिन्हा किरगोली के नजदीक उड़कूड़ा गांव का रहने वाला था, जो कि किरगोली अपनी नानी के घर आया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चों के साथ दो बच्चे और थे, जो कि घटना से घबराकर अपने घर भाग गए थे। कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि दोनों को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed