फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died in separate cases in Dhamtari

Chhattisgarh: धमतरी में अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत, एक को सांप ने डसा तो दूसरे की कीटनाशक दवाई से मौत

Fri, 06 Sep 2024 05:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

धमतरी जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक शख्स की कीटनाशक दवाई के संपर्क में मौत हुई है। वहीं, दूसरे की सांप के काटने से जान चली गई।
 

विज्ञापन
Two people died in separate cases in Dhamtari
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

धमतरी जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की अपने खेत में कीटनाशक दवाई छिड़काव करने के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर सांप काटने के चलते  ट्रक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम भाटागांव के रहने वाले जितेंद्र ध्रुव खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इस बीच दवाई के संपर्क में आ गया, जिस पर उसे उल्टी होने लगी। हालत खराब होते देख परिजनों ने कुरूद सिविल अस्पताल में दाखिल किया, जहां से रेफर कर धमतरी जिला अस्पताल लाया हालत खराब होने पर मशीह अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहीं, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में जगदलपुर माल छोड़ने जा रहे ट्रक ड्राइवर की सांप के काटने से मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि भिलाई निवासी वाहन मालिक फंटू सिंह (32) अपने कंडक्टर रमेश तनेजा के साथ जगदलपुर माल छोड़ने निकला हुआ था। दोनों रात होने पर पुरूर के आगे एचपी पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी खड़ी कर जमीन पर सो गए। सुबह-सुबह ड्राइवर को बेचैनी महसूस हुई, जिससे इलाज के लिए गुरुर सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां सर्प दंश का अंदेशा होने और स्थिति गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed