{"_id":"69b3e84844b3a965d30ed424","slug":"two-russian-women-arrested-for-staying-in-raipur-after-their-visas-expired-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: वीजा खत्म होने के बाद रायपुर में रह रही दो रशियन युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े होने का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: वीजा खत्म होने के बाद रायपुर में रह रही दो रशियन युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े होने का संदेह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़े एक मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़े एक मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियां वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी शहर में रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में उनके देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है।
मामले की जांच तब तेज हुई जब वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और उसके बाद हुए विवाद के दौरान एक रूसी युवती और भावेश आचार्य से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवती ने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की।
जांच में यह भी पता चला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में विदेशों और देश के अलग-अलग राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
Trending Videos