{"_id":"669e763705bbf466d90a8b80","slug":"two-youths-died-due-to-electric-shock-in-dhamtari-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कुएं में घुसकर टुल्लू पंप निकाल रहे युवक को लगा करंट, बचाने आया दूसरा शख्स भी चपेट में आया; दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कुएं में घुसकर टुल्लू पंप निकाल रहे युवक को लगा करंट, बचाने आया दूसरा शख्स भी चपेट में आया; दोनों की मौत
Mon, 22 Jul 2024 08:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 22 Jul 2024 08:54 PM IST
सार
धमतरी जिले में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम परखंदा में बिजली का करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुरूद थाना क्षेत्र के परखंदा गांव में लोकेश पटेल कुएं के अंदर लगे टूल्लू पंप को निकालने के लिए नीचे उतरा था। टूल्लू पंप निकालते समय उसे करंट लग गया। जिस पर युवक छटपटाते हुए चिल्लाने लगा। वहीं, आवाज सुनकर उपर खड़े दीनदयाल दीवान उसे बचाने कुएं में नीचे उतरा। इस दौरान वह भी करंट के चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पंप का स्वीच बंद होने के बाद भी उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे दोनों की मौत हुई है। बहरहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन