सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Uncle and nephew died after their bike collided with a tractor in Surguja

CG: मैनपाट में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई मोटरसाइकिल, मामा-भांजे की हुई मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले के मैनपाट में खराब हेडलाइट वाली मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे मामा और उनका भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Uncle and nephew died after their bike collided with a tractor in Surguja
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के मैनपाट में बुधवार रात एक मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसके कारण मामा-भांजा की मौत हो गई। यह हादसा ट्रैक्टर के सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े होने और मोटरसाइकिल की खराब हेडलाइट के कारण हुआ।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम रोपाखार निवासी सनी देओल मांझी (35) अपने 13 वर्षीय भांजे फिकर साय, पिता खिलावन मांझी, निवासी ग्राम कुनिया, के साथ मोटरसाइकिल से शाम 6 बजे अंबिकापुर जा रहे थे। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिकर साय के परिवार का सदस्य भर्ती था, जिसे कपड़े आदि देने के लिए दोनों निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मोटरसाइकिल की हेडलाइट खराब थी, जिसके कारण रात होने पर वे अंबिकापुर जाने के बजाय घर लौटने लगे। मैनपाट मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर उन्हें दिखाई नहीं दिया और सनी देओल की मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर कार चालक ने उन्हें कमलेश्वरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed