सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MPBSE MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड के साथ सीबीएसई 10वीं के नतीजे भी हुए घोषित, यहां देखें परिणाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Wed, 15 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

 Mpbse.mponline.gov.in, MP Board MPBSE 10th 12th Result 2026 Link Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज का दिन मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर काफी खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसी के साथ आज  सीबीएसई 10वीं के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। आप इसपर क्लिक करके परिणाम देख सकते हैं।

MP Board Class 10th 12th Result 2026 Live Check MPBSE High School Intermediate Results on mpresults.nic.in
मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:04 PM, 15-Apr-2026

चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में 494 अंक हासिल करके किया 12वीं वाणिज्य में टॉप

भोपाल की साधारण परिवार से आने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में 494 अंक हासिल कर एमपी बोर्ड 12वीं में स्टेट टॉप किया। कारपेंटर पिता और सफाईकर्मी मां की बेटी चांदनी ने झुग्गी बस्ती में रहकर कठिन मेहनत की और रोज 6-8 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।अब उनका सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर देश सेवा करना है।

पढ़ें पूरी खबर:कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर,झुग्गी बस्ती में रह कर की कठिन परिश्रम,करना चाहती है देश सेवा
 

04:55 PM, 15-Apr-2026

शिवपुरी की बेटियों ने 12वीं कृषि संकाय में किया टॉप

शिवपुरी जिले ने 12वीं के कृषि संकाय में शानदार प्रदर्शन किया। तुलसी राजावत और चंचल कुशवाहा ने 493 अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 

पढ़ें पूरी खबर: कृषि संकाय में शिवपुरी का जलवा, पहले चार स्थान पर बेटियों का कब्जा; लहराया परचम
04:02 PM, 15-Apr-2026

पढ़ाई के दम पर स्टेट टॉप

12वीं कॉमर्स की छात्रा खुशी राय ने साफ लक्ष्य, सही रणनीति और रोजाना कम से कम 8 घंटे की पढ़ाई के दम पर स्टेट टॉप किया। शिक्षकों और परिवार के सहयोग ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। मेहनत और अनुशासन से मिली यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

पूरे खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें:लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास

03:59 PM, 15-Apr-2026

पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी रही 10वीं की टॉपर मिले 499 अंक

पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं बोर्ड में 499 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी है। मेहनत और अनुशासन को उन्होंने सफलता का आधार बताया। उनका आईएएस बनने का लक्ष्य है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें:
पन्ना की प्रतिभा बनीं 10वीं में MP की टॉपर, 500 में 499 अंक लाकर रचा इतिहास; IAS बनने का सपना

03:56 PM, 15-Apr-2026

न घर पक्का, न जेब में पैसे… फिर भी बेटे ने किया कमाल

सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी के बावजूद 10वीं में मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मजदूर पिता के बेटे अभय ने शासकीय स्कूल से पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता दिलाई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें:
न घर पक्का, न जेब में पैसे… फिर भी बेटे ने किया कमाल; बस से गया कलेक्टर से मिलने टॉपर अभय

03:45 PM, 15-Apr-2026

10वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच

10वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित होगी। इसके अलावा छात्र पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित रखने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 15-Apr-2026

10वीं में किसी भी छात्र का परिणाम पूरक घोषित नहीं

इस वर्ष  किसी भी छात्र का परिणाम पूरक (सप्लीमेंट्री) घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा के दौरान 47 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। मंडल ने इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर “द्वितीय अवसर परीक्षा” की व्यवस्था लागू की है। इसमें असफल या अनुपस्थित छात्र पुनः परीक्षा दे सकेंगे, साथ ही जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।
03:41 PM, 15-Apr-2026

10वीं कक्षा के परिणाम में 5.57 की गिरावट दर्ज

सरकारी स्कूलों के परिणाण 76.80 रहा, यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.79 प्रतिशत कम है। वहीं, निजी स्कूलों का परिणाम 68.64 प्रतिशत रहा, जिसमें 5.57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 17 हजार 230 और स्वास्थ्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 25, 594 कम रही। 
03:39 PM, 15-Apr-2026

परिणाम प्रतिशत में गिरावट,टॉप करने वालों की संख्या बढ़ी

मध्य प्रदेश 10वीं कक्षा के परिणाम में 2025 और 2026 के तुलनात्मक आंकड़ों में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन टॉप करने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं, मेरिट सूची में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सेकंड और थर्ड कैटेगिरी में बड़ी कमी आई है। वहीं, निजी स्कूलों का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा प्रभावित हुआ है।  
02:43 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026 Out: मुरैना की श्रुति ने कला संकाय में किया टॉप, कहा- मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी

मुरैना की प्रतिभाशाली छात्रा श्रुति तोमर ने 12वीं बोर्ड के नतीजों में कला संकाय में  500 में से 489 अंक प्राप्त करके टॉप किया है। श्रुति की इस सफलता पर उनके परिजनों ने गर्व व्यक्त किया है। पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।  श्रुति ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अच्छे नंबर लाने के लिए मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने श्रुति को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed