{"_id":"69e74ec4ee87f43bdd0730d4","slug":"video-sirmour-koli-community-to-honor-meritorious-students-in-nahan-on-buddha-purnima-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में महात्मा बुद्ध जयंती पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित करेगा कोली समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में महात्मा बुद्ध जयंती पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित करेगा कोली समाज
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:47 PM IST
कोली समाज जिला सिरमौर की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में जिला महासचिव जीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुद्ध जयंती समारोह में प्रो. बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे लाइब्रेरी चौक स्थित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा, जिसमें कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहेंगे। समारोह के सफल संचालन हेतु अशोक तोमर को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और राकेश तोमर को भोजन एवं जलपान समिति का दायित्व सौंपा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बच्चों के लिए कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय महात्मा बुद्ध.., के जीवन चरित्र से जुड़ा होगा। प्रतिभागी बच्चों को रंग अपने घर से लाने होंगे लेकिन शीट और बोर्ड आयोजक प्रदान करेंगे। जो भी चित्र दिए जाएंगे वो बिना देखे बनाने होंगे। इसके साथ ही, शिक्षा सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान के लिए निजी स्कूलों के 90 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे। बैठक के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन होगा और आयोजन को सफल बनाने को लेकर अगली बैठक 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे तय की गई। इस अवसर पर हिमेश चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।