{"_id":"69e62e33bca7eaeb640c2363","slug":"jai-ram-in-pachaad-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176832-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ें पचायतीराज चुनाव : जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ें पचायतीराज चुनाव : जयराम ठाकुर
विज्ञापन
पच्छाद विस के बागपशोग पहुंचने पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-पच्छाद के बागपशोग में आयोजित बैठक में पूर्व सीएम ने दी नसीहत
-कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश में विकास कार्य ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद क्षेत्र की बाग पशोग पंचायत के शी-हाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में जयराम ठाकुर ने आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद तक पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है और आने वाले पंचायती चुनावों में जनता कांग्रेस को उसका असली चेहरा दिखाएगी। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए कई विकास कार्य आज तक अधूरे पड़े हैं, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी विचारधारा के अधिक उम्मीदवार मैदान में न उतारें, बल्कि एक ही उम्मीदवार को समर्थन दें, ताकि विरोधियों को लाभ न मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव में देरी के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, सुरेंद्र नेहरू, अनूप शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और गोविंद शर्मा मौजूद रहे। संवाद
संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X