{"_id":"69e6330d03d4bfe883026090","slug":"visav-hindu-parisad-send-letters-to-president-of-indai-nahan-news-c-177-1-nhn1001-176856-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून हो लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह कार्यालय प्रमुख प्रतीक गुप्ता, दीपक भंडारी, किशोरी लाल, नरेश चौधरी, रिंकू चौधरी आदि ने बताया कि हाल ही में नासिक टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के छंगुर उर्फ जमालुद्दीन और उसकी महिला सहयोगी नसरीन ने अनेकों हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण करवाया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।
समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। इस मौके पर चंद्र शर्मा, रोहित चौधरी, विशाल ठाकुर, कुलविंदर पाल, वैभव कश्यप,तनिश शर्मा आदि मौजूद थे।
संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X