{"_id":"69e6e234cc387fda3c06a632","slug":"video-abdakaranagara-ma-arataga-oura-ekasayava-ma-takakara-eka-ka-mata-9-lga-ghayal-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में अर्टिगा और एक्सयूवी में टक्कर; एक की मौत, 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में अर्टिगा और एक्सयूवी में टक्कर; एक की मौत, 9 लोग घायल
यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार को आधी रात बरात से लौट रही अर्टिगा और एक्सयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 09 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस न घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
हादसा अकबरपुर क्षेत्र के बारियावन बाजार के पास हुआ। बताया गया कि इब्राहिमपुर के करमपुर बरसवा निवासी विभु पांडेय अपने अन्य साथियों मोहम्मद समीर, प्रशांत तिवारी, प्रिंस कन्नौजिया, दिव्यांश तिवारी, रजनीकांत पांडेय, अंकित उपाध्याय के साथ सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मेवाड़िया हजपुरा अर्टिगा गाड़ी से बरात गए थे। रात करीब 12 :30 बजे बरात से वापस घर लौट रहे थे।
बरियाव बाजार के पास सामने आए बाइक सवार को बचाने में अकबरपुर से बसखारी की तरफ जा रही एक्सयूवी कार से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों गाड़ियों से 09 लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा। वहां इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर नितीश तिवारी और थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।