{"_id":"69e661adaa2f3c0d8a06e67c","slug":"video-passenger-who-survived-falling-from-train-at-tundla-railway-station-dies-of-heart-attack-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलती ट्रेन के नीचे गिरे यात्री को आरपीएफ ने सकुशल निकाला बाहर, फिर भी न बच सकी जान; ऐसे हुई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलती ट्रेन के नीचे गिरे यात्री को आरपीएफ ने सकुशल निकाला बाहर, फिर भी न बच सकी जान; ऐसे हुई माैत
दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल जा रहे एक रेलयात्री की रविवार देर रात टूंडला जंक्शन पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री प्लेटफार्म और पटरी के बीच गिर गया था। हालांकि आरपीएफ ने फौरन ट्रेन रुकवाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हादसे से घबराए यात्री हृदयाघात के कारण जान चली गई। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी प्रीतम तीरयूवा दिल्ली स्थित आर्मी कैंप में फास्टफूड का काम करते थे। रविवार रात वह पत्नी मोनिका रॉय के साथ ब्रह्मपुत्र मेल से घर जा रहे थे। देर रात करीब 2:47 बजे जब ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची, तो जनरल कोच में अधिक भीड़ और उमस के कारण घबराहट होने पर प्रीतम कुछ देर के लिए प्लेटफार्म पर उतर आए। जैसे ही ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिला, प्रीतम ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह सीधे बोगियों के नीचे चला गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने शोर मचाते हुए गार्ड के माध्यम से तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगवाकर ट्रेन रुकवाई। जवानों ने उसे पटरी से सकुशल बाहर निकालकर प्लेटफार्म पर लिटाया, लेकिन तब तक वह बेसुध हो चुके थे। मौके पर पहुंचे रेलवे डॉक्टर संजय द्विवेदी ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।