{"_id":"69e60443c21fe67fdb0c96e6","slug":"video-mandi-highway-in-dilapidated-condition-from-railway-station-chowk-to-crossing-traders-stage-protest-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: रेलवे स्टेशन चौक से क्रॉसिंग तक हाईवे बदहाल, कारोबारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: रेलवे स्टेशन चौक से क्रॉसिंग तक हाईवे बदहाल, कारोबारियों का प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:17 PM IST
Link Copied
शहरी क्षेत्र में खराब सड़कों से परेशान कारोबारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। एनएसी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क सुधार की मांग की। एसोसिएशन प्रधान गुरु शरण परमार की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन चौक से रेलवे फाटक (क्रॉसिंग) तक हाईवे की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही से उठने वाली धूल-मिट्टी ने व्यापारियों का कारोबार प्रभावित कर दिया है। बरसात के दौरान कीचड़ फैलने से ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो जाती है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निजी मोबाइल कंपनी द्वारा ओएफसी केबल बिछाने के दौरान की गई खुदाई के बाद सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लोक निर्माण विभाग को तुरंत टारिंग कर सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएं। प्रदर्शन में विशाल शर्मा, भारत भूषण, रविकांत महंत, नरेंद्र ठाकुर, शुभम वालिया, माणित सूद, राजेश सूद, सुशील शर्मा, विशाल बक्शी, तिलक जसवाल, अश्वनी कुमार और मिठू सहित कई कारोबारी मौजूद रहे। उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक मनीष चौधरी ने आश्वासन दिया कि मामले में लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं, विभाग के मंडलीय अधिशाषी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि रेलवे स्टेशन चौक से क्रॉसिंग तक हाईवे की सड़क को जल्द टारिंग कर सुधार दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।