Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Modern EV charging station will soon be installed at Bhikaji Cama Place in Delhi
{"_id":"69e651c35dc2a0130109349f","slug":"video-modern-ev-charging-station-will-soon-be-installed-at-bhikaji-cama-place-in-delhi-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भीकाजी कामा प्लेस में जल्द लगेगा आधुनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन, 25 महीने में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भीकाजी कामा प्लेस में जल्द लगेगा आधुनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन, 25 महीने में होगा पूरा
राजधानी दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। डीडीए के अनुसार, यह ईवी चार्जिंग स्टेशन मल्टी लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) परिसर में स्थापित किया जाएगा। इसमें 60 किलोवाट क्षमता वाला ड्यूल गन सीसीएस टाइप-2 चार्जर लगाया जाएगा, जो एक साथ दो वाहनों को चार्ज करने में सक्षम होगा। इस सुविधा से भीकाजी कामा प्लेस आने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसको पूरा करने के लिए 25 महीने निर्धारित की गई है। इसमें प्रारंभिक एक महीने में बुनियादी कार्य पूरे किए जाएंगे, जबकि शेष 24 महीनों में इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 1.16 करोड़ रुपये रखी गई है। भीकाजी कामा प्लेस दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग काम के सिलसिले में आते-जाते हैं। यहां बड़ी संख्या में कार्यालय, बैंक, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।