Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga CIA Staff Arrests Four Accused, Seizes 800 Grams of Heroin and a Car
{"_id":"69e5f8e86fbe45d39604b12d","slug":"video-moga-cia-staff-arrests-four-accused-seizes-800-grams-of-heroin-and-a-car-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा CIA स्टाफ ने 800 ग्राम हेरोइन और कार सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा CIA स्टाफ ने 800 ग्राम हेरोइन और कार सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CIA स्टाफ मोगा ने 800 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि CIA स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति हेरोइन की तस्करी का काम कर रहे हैं। सूचना के अनुसार आरोपी बधनी कलां नहर के पुराने पुल के पास खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड की। इस दौरान कार नंबर PB-36-J-1101 पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिंदरपाल और मनी कलेर के रूप में हुई है, जो जिला कपूरथला के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि यह हेरोइन सुखप्रीत सिंह और लाभप्रीत सिंह को बेचनी थी, जो मोगा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस खुलासे के बाद सुखप्रीत सिंह और लाभप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना बधनी कलां, मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।