Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
The Moga MLA laid the foundation stones for two separate projects costing ₹62 lakh.
{"_id":"69e5fafa1dae2c0bb7043843","slug":"video-the-moga-mla-laid-the-foundation-stones-for-two-separate-projects-costing-rs62-lakh-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा विधायक ने 62 लाख की लागत से दो अलग अलग प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा विधायक ने 62 लाख की लागत से दो अलग अलग प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा
मोगा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा लगातार प्रयास कर रही हैं, ताकि मोगा एक सुंदर और विकसित शहर बन सके। इसी कड़ी में आज विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा के गुरु नानक कॉलेज के पास 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले क्लॉक टावर का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा, मोगा के बागेआना बस्ती में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर भवन का भी नींव पत्थर रखा गया। विधायक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मोगा शहर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज मोगा के गुरु नानक कॉलेज के पास 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले क्लॉक टावर का नींव पत्थर रखा गया, जो एक महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा बागेआना बस्ती में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर भवन का भी नींव पत्थर रखा गया। इस भवन में गरीब परिवार अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे, साथ ही कोई भी संस्था किसी भी बैठकें भी कर सकेंगे। यह भवन भी बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।