{"_id":"69e65b57dfead947540050dc","slug":"video-kisan-naujawan-sangharsh-morcha-states-smart-meter-scheme-is-ploy-educated-pickpockets-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कहा- शिक्षित जेबकतरों की स्कीम है स्मार्ट मीटर योजना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कहा- शिक्षित जेबकतरों की स्कीम है स्मार्ट मीटर योजना; VIDEO
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मोर्चा के नेताओं ने स्मार्ट मीटर को शिक्षित जेबकतरों की स्कीम बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बिजली निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कई स्थानों पर बिना सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाए और बिजली निगम के विजिलेंस टीम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके साथ ही संबंधित जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता के कार्यों की भी जांच कराने की मांग उठाई गई। मोर्चा ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए गेहूं खरीद को लेकर भी नाराजगी जताई और सभी खरीद केंद्रों पर तत्काल खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान बिंदू प्रसाद खरवार, मुखलाल चेरो, नागेंद्र धांगर, प्रमोद तिरकी, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विवेक जाटव, धीरज कनौजिया, विक्की पटेल, धीरेंद्र मौर्य, सर्वेश तिवारी, अनीस पासवान, राहुल विश्वकर्मा, संजय बियार आदि मौजूद रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।