{"_id":"6acfda0def599e80e60c6618","slug":"mahila-morcha-will-strengthen-the-organization-by-bringing-women-into-its-fold-asha-vishwakarma-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-154778-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा
रॉबर्ट्सगंज में भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का स्वागत करती महिलाए
Link Copied
सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा के बुधवार को लखनऊ से सोनभद्र आगमन पर मधुपुर, हिंदुआरी और रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर आशा विश्वकर्मा ने शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिला मोर्चा को और मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला मोर्चा की गतिविधियों को गति देने की बात कही। इस मौके पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, अंगद विश्वकर्मा, देवेश मिश्रा, शिवम सिंह राजपूत, रामबली मौर्य, पिंटू सिंह, प्रमिला जायसवाल, रंजन पांडेय, किरन त्रिपाठी, तारा देवी, रंगीता, विभा, संध्या, कृष्णकुमारी, चंपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।