Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Dr. Naseem, who ran a hospital without registration and carried a reward of 25,000 on his head, has been remanded to custody.
{"_id":"6acfd9775b27389454082fdc","slug":"dr-naseem-who-ran-a-hospital-without-registration-and-carried-a-reward-of-25000-on-his-head-has-been-remanded-to-custody-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-154782-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने वाला 25 हजार का इनामी डॉ. नसीम रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने वाला 25 हजार का इनामी डॉ. नसीम रिमांड पर
सोनभद्र/कोन। कोन थाना क्षेत्र में बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने और ऑपरेशन करने के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी डॉ. नसीम अहमद को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पांच माह तक फरार रहने के बाद आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बुधवार को पूछताछ के दौरान उसने प्रसव के लिए लाई गई आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में कई अहम जानकारियां दीं। उसकी निशानदेही पर अस्पताल से कई चिकित्सकीय उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि 29 मई को कोन में बिना पंजीकरण संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के लिए लाई गई आशा कार्यकर्ता सीमा देवी की मौत हो गई थी। जांच के लिए पहुंची टीम को पता चला कि संबंधित अस्पताल को पहले तीन बार सील किया जा चुका था। इसके बावजूद ताला तोड़कर अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। मामले में गैर इरादतन हत्या, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के दो दिन बाद ही स्टाफ नर्स और दाई को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी खरौंधी निवासी डॉ. नसीम अहमद भाग गया था। जांच में सामने आया कि डॉ. नसीम के पास ऑपरेशन करने से संबंधित डिग्री नहीं थी। वह बीएएमएस डिग्रीधारक है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच आरोपी ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। वहां से भी राहत नहीं मिलने पर उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के आत्मसमर्पण की जानकारी मिलने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे जिला कारागार से कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर संबंधित अस्पताल से घटना में प्रयुक्त चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए गए। इनमें एलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर और चिमटी शामिल हैं। पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को वापस जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।