{"_id":"686fc5db5510964c4002ba14","slug":"union-minister-of-state-convoy-was-stopped-in-protest-against-bad-roads-in-bilaspur-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: खराब सड़कों के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रोका गया, कांग्रेस ने आंदोलन का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: खराब सड़कों के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रोका गया, कांग्रेस ने आंदोलन का किया एलान
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर जिले के तखतपुर में खराब सड़कों के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के काफिले को मनियारी नदी पुल पर रोका गया। कांग्रेस ने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर 11 जुलाई को व्यापक आंदोलन की घोषणा की।
जन आंदोलन एवं प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तखतपुर थाना क्षेत्र में खराब सड़कों से परेशान स्थानीय लोगों ने गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के काफिले को मनियारी नदी पुल पर रोककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर 11 जुलाई को व्यापक आंदोलन की घोषणा की है।
Trending Videos
दरअसल, तखतपुर के बेलसरी मोड़ से मनियारी नदी और बरेला तक की सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाल ही में एक गैस सिलेंडर से भरा ऑटो इन गड्ढों में पलट गया था, और दोपहिया वाहनों की दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में तखतपुर नेशनल हाईवे की खराब स्थिति लगातार सुर्खियों में रही है। गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तखतपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। मुंगेली जिले की ओर लौटते समय उनके काफिले को मनियारी नदी पुल पर स्थानीय युवाओं ने रोक लिया और सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर 11 जुलाई को तखतपुर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की घोषणा की है।