सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vijay Sharma met Shaurya Chakra winning soldiers, paid tribute to their bravery and service to the nation

Raipur News: शौर्य चक्र विजेता जवानों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, परिवारों के योगदान को भी सराहा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज शनिवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में शौर्य चक्र से सम्मानित पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की।

Vijay Sharma met Shaurya Chakra winning soldiers, paid tribute to their bravery and service to the nation
शौर्य चक्र विजेता जवानों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज शनिवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में शौर्य चक्र से सम्मानित पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वीर जवानों को सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की। मुलाकात के दौरान अरुण देव गौतम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मानित जवानों के परिजन और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने जवानों और उनके परिवारों से चर्चा कर उनके अनुभवों और साहसिक अभियानों की जानकारी ली।


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और देश को ऐसे बहादुर जवानों पर गर्व है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए असाधारण साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों की बहादुरी और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख और राइफलमैन भोज राम साहू के साहसिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जवानों की उपलब्धियों के पीछे उनके परिवारों का त्याग और सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


नक्सल विरोधी अभियान में दिखाई थी बहादुरी
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख को कांकेर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में उत्कृष्ट नेतृत्व और वीरता का प्रदर्शन करने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान को सफल बनाया था। वहीं, 3 असम राइफल्स के जवान भोज राम साहू को भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा संभाले रखा और अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

जवानों और उनके परिवारों के साथ सरकार
विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के जवानों के सम्मान, कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने सम्मानित जवानों और उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed