सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fire breaks out in coal-laden wagon of a goods train at Rasmada station

Chhattisgarh: कोयले से भरी मालगाड़ी में अचानक आग, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा, रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में बड़ा हादसा टल गया। जहां रसमड़ा रेलवे स्टेशन में एक मालगाड़ी की वैगन में धुआं निकलते देख गया। काले धुएं का गुबार उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। फिलहाल, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Fire breaks out in coal-laden wagon of a goods train at Rasmada station
कोयला से भरी वैगन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंजोरा चौकी पुलिस क्षेत्र के रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। सोमवार दोपहर कोयले से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई थी। यह मालगाड़ी दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जा रही थी और रसमड़ा स्टेशन पर खड़ी थी।


मालगाड़ी के एक डिब्बे से धुआं निकलते देखा गया। कोयले के ढेर से अचानक लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। तुरंत दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। जिला प्रशासन का दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने पानी की तेज बौछारें मारकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग को पूरी तरह से नियंत्रित किया गया। उन्होंने आग को उसी वैगन तक सीमित रखा। इससे आग शेष ट्रेन में फैलने से रुक गई।
विज्ञापन

 

कोयला से भरी वैगन में लगी आग।


आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
मालगाड़ी के वैगन में आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। कोयले से भरी वैगन में लगी आग ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका। उनकी तत्परता से एक बड़े रेल हादसे को टाला जा सका। यह घटना सोमवार दोपहर को हुई थी।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
यह घटना रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर हुई, जो अंजोरा चौकी पुलिस क्षेत्र में आता है। आग लगने से स्टेशन पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed