सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Congress leader along with associates barged into a house hurled abuses and committed an obscene act against

Durg : कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ घर में घुसकर की गाली गलौज, महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में अमलेश्वर थाना पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Congress leader along with associates barged into a house hurled abuses and committed an obscene act against
कांग्रेस नेता समेत 3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में अमलेश्वर थाना पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें कांग्रेस नेता मोरध्वज उर्फ मोनू साहू और उसके साथी महिला से अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वरडीह का है।



इस मामले में अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएम भूपेश बघेल के करीबी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा एवं जय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।पीड़ित उमेश साहू के अनुसार यह पूरा मामला पुरानी रंजिश और अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे दुर्गेश साहू पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने के आरोप में जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन लगाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी ने भूमि का निरीक्षण किया। इस मामले में अब मोनू साहू और उसके साथी उमेश को ही इसका मुखबिर बताकर धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोरध्वज उर्फ मोनू साहू और उसके साथी शराब के नशे में 7 जून 2026 की देर रात उमेश के घर अमलेश्वरडीह पहुंचे थे। जहां उमेश साहू की पत्नी अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थी। इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ कार में सवार होकर कुछ लोग उसके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। घर की घंटी बजाने पर उमेश की पत्नी बाहर निकली। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा एवं जय साहू ने उसके पति के संबंध में पूछताछ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गंदे इशारे करते हुए उन्हें धमकी दी। घटना के बाद उमेश अपनी पत्नी के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने अश्लील गालियां और गंदे इशारे किए और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में घुसने का प्रयास भी किया। घटना के दौरान महिला के पति उमेश साहू के बाहर आने पर उन्हें भी धमकाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 296, 351(3), 79 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता समेत 3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कांग्रेस नेता समेत 3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed