सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers submitted a memorandum to the Collector demanding removal of illegal encroachments in CG

CG News: ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चेताया उग्र आंदोलन से

अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Sep 2025 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़ी संख्या में ग्रामीण संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि वन भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। साथ ही वे स्थानीय ग्रामीणों के साथ झगड़ा, मारपीट और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
 

Villagers submitted a memorandum to the Collector demanding removal of illegal encroachments in CG
ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के दूरस्थ गांव हरदीबहरा के ग्रामीणों ने सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश से आकर अवैध रूप से बसे लोगों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बड़ी संख्या में ग्रामीण संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि वन भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। साथ ही वे स्थानीय ग्रामीणों के साथ झगड़ा, मारपीट और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से वन विभाग से इस समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश से आए लोग जंगल में प्रवेश से रोकते हैं और तेंदूपत्ता, सूखी लकड़ी जैसे लघु वनोपज के संग्रहण पर भी प्रतिबंध लगाते हैं। इससे स्थानीय लोग वन संपदा से मिलने वाले लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच शिवप्रसाद पण्डो ने बताया कि वन परिक्षेत्र रघुनाथनगर के कक्ष क्रमांक 602 में अवैध अतिक्रमण कर बाहरी लोग स्थानीयों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वन विभाग तत्काल अतिक्रमण हटाए और दोषियों पर कार्रवाई करे, जिससे वन संरक्षण संभव हो सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं रेंजर शिवनाथ ठाकुर ने कहा कि पहले भी कार्रवाई की गई थी और आज फिर मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों को अब प्रशासन से त्वरित समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed