सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers troubled by arbitrary actions of Hindalco Mines burst out in anger, submitted a list of demands to c

बलरामपुर: हिंडालको माइन्स की मनमानी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर को सौंपी मांगों की सूची

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Sep 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले स्थित हिंडालको माइन्स कंपनी के कथित तानाशाही रवैये से तंग आकर कुसमी विकासखंड के कंजिया ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का रुख किया।

Villagers troubled by arbitrary actions of Hindalco Mines burst out in anger, submitted a list of demands to c
हिंडालको माइन्स की मनमानी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर को सौंपी मांगों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले स्थित हिंडालको माइन्स कंपनी के कथित तानाशाही रवैये से तंग आकर कुसमी विकासखंड के कंजिया ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का रुख किया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कंपनी की भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ-साथ टूटी-फूटी सड़क की मरम्मत की मांग की।
Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क अब पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण है कंपनी के भारी-भरकम वाहनों का लगातार गुजरना। रोजाना सैकड़ों ट्रक और डंपर इस मार्ग से निकलते हैं, जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, कंपनी के हौसले और बुलंद हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और युवाओं तक की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल कदम उठाकर उन्हें राहत दिलाए, वरना आने वाले दिनों में आंदोलन उग्र हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed