{"_id":"6a27bfaa0587fc3d68036e4c","slug":"water-supply-in-raipur-will-be-affected-on-june-11-evening-water-supply-from-42-tanks-will-be-stopped-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में 11 जून को पानी सप्लाई पर असर, 42 टंकियों से शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में 11 जून को पानी सप्लाई पर असर, 42 टंकियों से शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के कई इलाकों में 11 जून को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते शहर के प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहेगा, जिसके कारण दर्जनों जलागारों से होने वाली शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के कई इलाकों में 11 जून को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते शहर के प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहेगा, जिसके कारण दर्जनों जलागारों से होने वाली शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। नगर निगम और जल विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33 केवी फीडर लाइन से संबंधित अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे इंटेकवेल और जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।
तकनीकी कार्य के चलते 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इसका सीधा असर शहर के 42 जलागारों पर पड़ेगा और इनसे जुड़े क्षेत्रों में 11 जून की शाम पानी नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
प्रभावित इलाकों में डंगनिया, गुढ़ियारी, शंकर नगर, तेलीबांधा, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, कचना, रायपुरा, जोरा, देवेंद्र नगर, संजय नगर सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 11 जून की सुबह नियमित जलापूर्ति की जाएगी, लेकिन शाम की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं 12 जून से जल वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। जिन क्षेत्रों की जलापूर्ति अन्य जलागारों और पंपिंग स्टेशनों से होती है, वहां सेवा सामान्य बनी रहेगी।

Trending Videos