सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather U-turn in Chhattisgarh, alert of thunderstorm, hailstorm and strong winds, temperature will drop

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, अंधड़, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान गिरेगा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Mar 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

Weather U-turn in Chhattisgarh, alert of thunderstorm, hailstorm and strong winds, temperature will drop
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने के संकेत हैं, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।
Trending Videos


फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के कारण मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर साफ तौर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी ओडिशा से सटे दक्षिण गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण का असर अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच रहा है। यही सिस्टम प्रदेश में मौसम बदलाव का प्रमुख कारण बन रहा है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बाद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। राजधानी रायपुर में 27 मार्च को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। दिन के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed