{"_id":"68f8a4a33906631d7609e789","slug":"wife-murdered-in-a-family-dispute-husband-hits-her-on-the-head-with-a-crowbar-died-on-the-spot-in-kabirdham-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सब्बल से सिर पर किया वार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सब्बल से सिर पर किया वार, मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Oct 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
दीपावली के बीच कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे (45 वर्ष) की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घरेलू विवाद इस घटना की वजह बताया जा रहा है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दीपावली के बीच कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे (45 वर्ष) की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घरेलू विवाद इस घटना की वजह बताया जा रहा है।
डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि घटना बुधवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आरोपी परशुराम ने घर में रखे सब्बल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी परशुराम गेंड्रे को हिरासत में लिया। मृतका के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करा लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और मातम छा गया है। दीपावली पर्व के बीच हुई इस हत्या से ग्रामीण और मृतका के परिजन सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos