सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman molested in PVR, policeman also beaten up for protesting, 5 arrested including transporter in Bhilai

Bhilai News: पीवीआर में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पुलिसकर्मी से भी मारपीट, ट्रांसपोर्टर समेत 5 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Oct 2025 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के पीवीआर सिनेमा में एक महिला अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। इसी दौरान सीट को लेकर महिला और ट्रांसपोर्टर सुजीत कुमार साव के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुजीत ने महिला के साथ अश्लील हरकत की।

Woman molested in PVR, policeman also beaten up for protesting, 5 arrested including transporter in Bhilai
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्मृति नगर चौकी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos


घटना बुधवार की है। नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के पीवीआर सिनेमा में एक महिला अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। इसी दौरान सीट को लेकर महिला और ट्रांसपोर्टर सुजीत कुमार साव के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुजीत ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला और उसके बेटे द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और मॉल के बाहर महिला के बेटे तथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया, लेकिन वहाँ भी आरोपियों ने हंगामा किया और ड्यूटी में तैनात आरक्षक से गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित महिला और आरक्षक की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर सुजीत कुमार साव, उसके रिश्तेदार सुजीत साव, शिवपूजन साव, मधुसूदन साव, सागर साव और जिगर साव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

स्मृति नगर पुलिस ने आरोपियों की हरकतों को देखते हुए घटनास्थल पर आरोपियों का जुलूस निकालकर घटना का रीक्रिएशन कराया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed