{"_id":"66cc1c6386b8d91f2302140f","slug":"woman-skeleton-found-in-gadhiya-mountain-of-kanker-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, पास में मिलीं टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, पास में मिलीं टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है।
कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है। पास ही साड़ी में लिपटा हुआ कंकाल मिला है। कांकेर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos
कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है। फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है। थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकॉर्ड खंगला जा रहा है। आगे की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में पायल और हाथ की हड्डी में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की गई हैं। कांकेर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि गढ़िया पहाड़ में रोजना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इससे पहले भी पहाड़ पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।