फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man died and eight children were injured due to lightning in Bhatapara

आकाशीय बिजली का कहर: चपेट में आने से एक युवक की मौत, आठ बच्चे घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 29 May 2025 06:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 May 2025 06:45 PM IST
सार

बलौदाबाजार के ग्राम पहंदा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई और आठ बच्चे घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
young man died and eight children were injured due to lightning in Bhatapara
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार जिले के ग्राम पहंदा में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक प्रतीक कोसले (26) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच हुई, जब प्रतीक और बच्चे पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए खड़े थे। घायलों में धनी कुमार (21), विकास बंजारे (15), सौरभ बंजारे (10), छविंद्र कुमार बंजारे (15), विजय कुमार निषाद (17), रुद्र कुमार मांडले (12), मयंक मांडले (6) और नवीन कोसले (25) शामिल हैं। सभी पहंदा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर दीपक सोनी ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। तहसीलदार राजू पटेल ने राहत और पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि की। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed