{"_id":"671264de268c3a2e6c0171bc","slug":"young-man-fishing-in-kabirdham-died-due-to-electric-shock-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: बिजली का करंट लगाकर नदी में मछली मार रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: बिजली का करंट लगाकर नदी में मछली मार रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Oct 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था।
कुकदूर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ग्राम नेऊर निवासी युवक मोहन अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के लिए पास के 11 केवी लाइन से बिजली की तार को नदी में डाला था। इसी करंट की चपेट में वह खुद आ गया। इसके बाद युवक को अचेत अवस्था में कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि कुकदूर थाना वनांचल क्षेत्र में आता है। यहां अवैध तरीके से जंगली जानवर का शिकार करने बिजली के करंट का उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिजली के करंट का उपयोग किया जा रहा है।