{"_id":"67122cf7de00d4de730b9fb7","slug":"young-man-out-on-morning-walk-in-bemetara-was-crushed-by-an-unknown-vehicle-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बेमेतरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बेमेतरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
Fri, 18 Oct 2024 03:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:10 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस चौकी देवकर के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। युवक मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके से वाहन चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, देवकर से दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग में संतोष ढाबा के पास आज किसी अज्ञात वाहन ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्राम डेहरी निवासी राजा राम निषाद (38) को रौंद दिया। मौके से वाहन चालक फरार हो गया है। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। साजा में दोपहर एक बजे पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कामय कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन