सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Your voice will now reach CM Vishnudev Sai directly CM Helpline 1076 to be launched in Chhattisgarh from today

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: अब सीधे सीएम विष्णुदेव साय तक पहुंचेगी आपकी आवाज, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 09 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है। नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे शासन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत होगी।

Your voice will now reach CM Vishnudev Sai directly CM Helpline 1076 to be launched in Chhattisgarh from today
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू - फोटो : @vishnudsai
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है। नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे शासन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे हेल्पलाइन कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे।


नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के लोग विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे। सफाई व्यवस्था में लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस कार्रवाई में देरी, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करने के साथ-साथ वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लीकेशन और व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी अपनी समस्याएं दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी प्रगति और निराकरण की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायतों का पंजीकरण करना नहीं, बल्कि तय समयसीमा में उनका प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। इससे शासन और आम जनता के बीच संवाद मजबूत होने के साथ प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed