{"_id":"6a6356fe124c820e72020fca","slug":"4250-saplings-to-be-planted-in-jhajjar-under-the-a-tree-in-mothers-name-campaign-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-137829-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पेड़ मां के नाम अभियान में झज्जर में लगेंगे 4250 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पेड़ मां के नाम अभियान में झज्जर में लगेंगे 4250 पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण अभियान की घोषणा की है। अभियान के तहत राज्य भर के कॉलेजों में 1,11,000 पौधे लगाए जाएंगे। झज्जर के दो विश्वविद्यालयों और 17 सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में 4250 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
यह पहल 30 जुलाई को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में होगी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना है। विभाग ने 21 जुलाई को हुई बैठक में इस अभियान को लागू करने का निर्णय लिया था। सभी वन अधिकारियों (डीएफओ) से शिक्षण संस्थानों को आवश्यक पौधे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
संबंधित संस्थानों को पौधों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी समन्वयक, प्राचार्य, एनएसएस पीओ और एएनओ पौधों के लिए डीएफओ से संपर्क करेंगे। राजकीय नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज ने बताया कि अभियान के दिशा-निर्देश मिल चुके हैं। अभियान का क्रियान्वयन इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान की जाएगी
पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान की जाएगी। यदि कॉलेज परिसर में पर्याप्त जगह नहीं है, तो पौधरोपण परिसर के पास, सड़कों के किनारे या अन्य उपयुक्त स्थानों पर किया जा सकता है। अभियान में अधिक से अधिक छायादार और फलदार पेड़ लगाने का प्रयास होगा। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और गैर-सरकारी संगठनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
इंसेट
निगरानी और रिपोर्टिंग
अभियान का व्यापक प्रचार सोशल मीडिया मंच, संस्थागत वेबसाइट और स्थानीय मीडिया के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष अभियान के कार्यान्वयन की बारीकी से निगरानी करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधे लगाने वाले छात्र उनकी उचित देखभाल करें ताकि वे लंबे समय तक जीवित रहें। पौधरोपण की दो-तीन जियो-टैग की गई तस्वीरों के साथ एक अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी। अभियान पूरा होने के बाद रिपोर्ट और तस्वीरें मेरी लाइफ वेबपोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।
इंसेट
जिले के किस विश्वविद्यालय और कॉलेज में पौधे लगाने का लक्ष्य
जगन्नाथ यूनिवर्सिटी-500
पीडीएम यूनिवर्सिटी बहादुरगढ़-500
राजकीय कॉलेज छारा-150
राजकीय कॉलेज बिरोहड़-150
राजकीय कॉलेज दूबलधन-150
राजकीय महिला कॉलेज बहादुरगढ़-250
राजकीय कॉलेज बहु-150
राजकीय कॉलेज बादली-250
राजकीय महिला कॉलेज जासौरखेड़ी-150
राजकीय कॉलेज दुजाना-150
राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़-250
राजकीय कॉलेज झज्जर-350
राजकीय कॉलेज मातनहेल-150
राजकीय महिला कॉलेज कुलाना-150
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़-200
महाारजा अग्रसेन पीजी महिला कॉलेज-300
इंदिरा प्रियदर्शनी महिला कॉलेज-150
संस्कारम ग्रुप पाटौदा-150
जीएवी डिग्री कॉलेज-150