{"_id":"6a635939d497f02b010bd079","slug":"uttarakhand-police-constable-sher-singh-joined-sit-in-at-jantar-mantar-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP Protest: जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल, क्यों बोला- 'नौकरी का क्या करूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CJP Protest: जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल, क्यों बोला- 'नौकरी का क्या करूंगा'
Fri, 24 Jul 2026 05:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:53 PM IST
सार
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीजेपी प्रोटेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस शख्स की पहचान उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर वर्दी में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह है। वह उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल है। शेर सिंह दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमा उसके धरना स्थल तक पहुंचने के तरीके पर सवाल उठा रहा है। वीडियो में वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है। उसने कहा, "जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? उसने उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर 'कॉकरोचों की रक्षा' करने की बात भी कही।
विज्ञापन
शेर सिंह का पूर्व रिकॉर्ड
शेर सिंह मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल का गनर भी रह चुका है। उसे वर्ष 2025 में उत्तराखंड पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। उस पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे थे। यह भी जानकारी है कि वह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो भी साझा करता रहा है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी और अन्य मामले
नवंबर-दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में शेर सिंह को विशेष कार्य बल देहरादून ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जमीन के लेन-देन के एक मामले में हुई थी। उस पर प्रवीण बाल्मिकी गैंग की मुखबिरी करने का आरोप था।