{"_id":"6a047e1bff9a843d4400c466","slug":"a-minor-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-the-accused-was-sent-to-jail-bastar-news-c-1-1-noi1494-4275848-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांकेर में रिश्तेदार ने नाबालिग से किया अनाचार, पीड़िता के पिता पहुंचे थाने; पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांकेर में रिश्तेदार ने नाबालिग से किया अनाचार, पीड़िता के पिता पहुंचे थाने; पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में एक युवक ने अपनी नाबालिग रिश्तेदार बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। जब नाबालिग ने शादी की बात कही तो युवक मुकर गया, जिसके बाद उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही रिश्ते में लगने वाली नाबालिग बहन को शादी का झांसा दिया। उसने नाबालिग के साथ अनाचार किया। जब नाबालिग ने शादी करने की बात कही तो युवक अपने वादे से मुकर गया।
Trending Videos
नाबालिग के पिता ने तुरंत मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। कोतवाली थाना प्रभारी कांकेर ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रार्थिया द्वारा थाना कांकेर में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया कि उसके भांजे समीर नाग (21 वर्ष) ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा दिया। समीर ने लगातार शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ शादी करने का वादा भी किया था। लेकिन बाद में युवक शादी करने से साफ मुकर गया। इस बात से नाराज परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान आरोपी की पता तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने ग्राम धनोरा, जिला कोंडागांव में घेराबंदी की। इसके बाद आरोपी समीर नाग को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी समीर नाग ने अपने ही रिश्ते में लगने वाली बहन के साथ इस कृत्य को करने की बात स्वीकार की। आरोपी समीर नाग (21 वर्ष), निवासी धनोरा, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।