सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Axis Bank Field Officer Cheats Villager Out of ₹9 Lakhs Police Arrest Accused in Jagdalpur

जगदलपुर: एक्सीस बैंक फिल्ड ऑफिसर ने ग्रामीण से ठगे नौ लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के एक्सीस बैंक में फिल्ड ऑफिसर के पद में काम कर रहे युवक ने बैंक से कृषि खेती के लिए लोन लिए ग्रामीण को अपनी बातों के जाल में फसाकर अकाउंट में मिले लोन से 9 लाख रुपये को ठग कर फरार हो गया।

Axis Bank Field Officer Cheats Villager Out of ₹9 Lakhs Police Arrest Accused in Jagdalpur
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के एक्सीस बैंक में फिल्ड ऑफिसर के पद में काम कर रहे युवक ने बैंक से कृषि खेती के लिए लोन लिए ग्रामीण को अपनी बातों के जाल में फसाकर उसके लोन से 9 लाख रुपये ठग लिए। जब ग्रामीण को इस बात की जानकारी लगी तो उसने फील्ड ऑफिसर से पैसे मांगे। लेकिन उसने पैसे ना देते हुए फरार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर गीदम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि 10 जुलाई 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना गीदम आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 फरवरी 2024 को संयुक्त खाता एक्सिस बैंक की शाखा गीदम से 14 लाख 39 हजार 762 रुपए की राशि का कृषि लोन लिया था। जिसे एक्सीस बैंक फिल्ड ऑफिसर प्रवीण शर्मा के द्वारा खाता खुलवाया गया था। इसी दौरान आरोपी प्रवीण शर्मा के मन में इस राशि को हड़पने का विचार बना और वह बैंक कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए प्रार्थी को अपने विश्वास में लेकर खाता खुलवाने से लेकर माह फरवरी, मार्च 2024 के दौरान प्रार्थी से एटीएम, ट्रांजेक्शन, एटीएम ट्रांजेक्शन व अन्य माध्यम से धोखाधडी करते हुए 9 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी किया। इसके बारे में पता चलने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी से संपर्क करके उक्त राशि वापस मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया और बाद में फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गीदम में धारा 420,409 भारतीय दण्ड संहिता एवं सूचना प्रौधिगिकी अधिनियम 2000 की धारा- 66 (डी) दर्ज कर जांच में लिया गया। आरोपी घटना दिन से फरार हो गया था। मोबाईल नंबर के आधार पर साइबर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा 29 वर्ष संतोषी वार्ड को 26 मई 2026 को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed