फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahar news

रेल गाड़ी पर पत्थर मारा तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
रेल गाड़ी पर पत्थर मारा तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। रेलगाड़ी पर पत्थर मारते हुए पकड़े जाने पर उसे कभी भी सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। यहीं नहीं एसीपी, ट्रैक पर गंदगी फैलाने आदि को इसी श्रेणी का अपराध माना जाएगा। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन क्षेत्र के स्कूल में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को हिदायत देते हुए जागरूक किया।

आए दिन ट्रेनों पथराव की घटनाएं हो रही हैं। ट्रैक पर मवेशियों के घूमने से कई बार ट्रेन की चपेट में आने से हादसे खतरा बढ़ जाता है। वहीं जंजीर (एसीपी) खींच कर लोग जहां चाहते हैं ट्रेन रुकवाकर उतर जाते हैं। इसके कारण जहां रेलवे को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दंडनीय अपराध के तहत रेलवे की तरफ से कानून बनाए गए हैं। इन घटनाओं को अंजाम देते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है। लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जंक्शन क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में रेलवे की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलीगढ़ से आए रेलवे सुरक्षा आयुक्त धीरेन्द्र कुमार ने स्कूल के बच्चों और गांव के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एसीपी करने, ट्रैक पर गंदगी फैलाने, मवेशियों को ट्रैक पर चराना और ट्रेन पर पत्थर मारने पर पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि ऐसा करने वाले को सरकारी नौकरी कभी भी नहीं मिल सकती है। इस दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed