सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major Blow to Illegal Conversion Network Accused David Chacko Arrested in Rajnandgaon

राजनांदगांव : अवैध धर्मांतरण नेटवर्क पर करारा प्रहार, आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण से संबंधित गंभीर प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रभावी और सुनियोजित कार्यवाही की गई हैं,

Major Blow to Illegal Conversion Network Accused David Chacko Arrested in Rajnandgaon
.
विज्ञापन

विस्तार

राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण से संबंधित गंभीर प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रभावी और सुनियोजित कार्यवाही की गई हैं,इस पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,8 जनवरी 2026 को पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोपी डेविड चाको ग्राम धर्मापुर द्वारा अपने निवास स्थान पर प्रार्थना सभा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रलोभन और अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं,इसके साथ ही बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम संचालक और नाबालिक बच्चों को अपने पास रखे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिस पर कार्रवाई की गई।

Trending Videos


वही इस पूरे मामले में जांच के दौरान पुलिस ने धर्मापुर में आरोपी के घर से लैपटॉप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सोलर चार्ज प्रोजेक्टर धार्मिक प्रचार प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तक और भविष्य में धर्मांतरण की रणनीति से संबंधित दस्तावेजों की प्राप्त करते हुए मामले की जांच की जा रही थी,वर्तमान में विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चर्चा से संबंधित रजिस्टर और सदस्यता सूची मोबाइल फोन अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज सामग्री भी जप्त किया हैं,प्रकरण में विदेशी फंडिंग की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से प्राप्त की जा रही है तथा अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है,वहीं उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं BNS की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं,इसके साथ ही प्रकरण की विवेचना सतत जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों सहयोगियों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

.

.

 

.

.

 

.

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed