{"_id":"699687ee9a0faf7c4c043ac4","slug":"elderly-woman-killed-after-being-hit-by-a-high-speed-vehicle-bastar-news-c-1-1-noi1494-3968393-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, चालक फरार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही करीब 50 वर्षीय महिला को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि डिमरापाल से आगे मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास बुधवार की रात कुछ लोगों ने जानकारी दी कि सड़क पर करीब 50 वर्षीय महिला को एक वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा कि महिला की मौत हो चुकी है। वहीं आसपास के लोगों से जब इसके बारे में जानकारी पूछी गई तो किसी को नहीं पता कि किस गाड़ी ने ठोकर मारी। वहीं महिला के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
वहीं महिला के पास से एक झोला भी मिला, जिसमें बाइबल रखी हुई थी। फिलहाल महिला के शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई। वहीं महिला के फोटो सभी थाना-चौकी को भेज दिए गए हैं, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके।