सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   speeding tipper driver crushed young man walking in Jagdalpur

सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव: जगदलपुर में तेज रफ्तार टिप्पर ने पैदल युवक को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में बुधवार रात एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आड़ावाल में एक मोबाइल दुकान में काम करता था। 

speeding tipper driver crushed young man walking in Jagdalpur
थाना बोधघाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है।

Trending Videos


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक की पहचान भावेश चंद्र (18 वर्ष) के रूप में हुई है। रोजाना की तरह काम खत्म करने के बाद बुधवार रात घर लौट रहा था। इसी दौरान, नगरनार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भयानक थी कि युवक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना को अंजाम देने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इस दुखद घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गुरुवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को उजागर करती है। पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और वाहन चालकों द्वारा बरती जाने वाली सावधानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश और जांच जारी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed