फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmer dies while working in the field.

खेत में काम कर रहे किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा निवासी एक किसान की खेत में काम करते समय मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में किसान को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे दीपक यादव ने बताया कि 51 वर्षीय किसान राजू यादव शनिवार शाम अपने कपास के खेत में काम करने गए थे। काम के दौरान वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत में पहुंचे, जहां राजू अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed