सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dispute over dancing to DJ music at a wedding ceremony four youths attacked with knives in Jagdalpur

जगदलपुर: शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चार युवकों पर चाकू से हमला, मची भगदड़

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर के आरापुर में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

Dispute over dancing to DJ music at a wedding ceremony four youths attacked with knives in Jagdalpur
घायल युवक अस्पताल में है भर्ती
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर के आरापुर में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चार युवक घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


सोसनपाल निवासी सागर नाग (20 वर्ष) ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ आरापुर में एक परिचित के घर शादी समारोह में गए थे। समारोह में डीजे भी लगाया गया था, जहां सभी लोग डांस कर रहे थे। नाचने के दौरान अचानक टकराने की वजह से युवकों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया। डीजे में नाच रहे कुछ युवकों ने फुलसिंग (30 वर्ष, दुगनपाल पटेलपारा), प्रियांशु कुर्रे (20 वर्ष, सोसनपाल) और देवेंद्र (24 वर्ष, दुगनपाल) को चाकू मारकर घायल कर दिया। इन युवकों को हाथ, पीठ और कमर आदि जगहों पर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद और हमला
डीजे पर नाचते समय युवकों के बीच मामूली टक्कर हुई। यह छोटी सी बात देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। कुछ हमलावर युवकों ने चाकू निकालकर घायलों पर वार करना शुरू कर दिया। हमले में फुलसिंग, प्रियांशु और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से शादी के माहौल में हड़कंप मच गया। लोग शादी घर छोड़कर घायलों को अस्पताल ले जाने में जुट गए।

लापता युवक और पुलिस जांच
घायलों के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से गांव के दो युवक लापता हैं। इन लापता युवकों पर चाकूबाजी का शक जताया जा रहा है। परपा पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

घायल युवक अस्पताल में है भर्ती

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed