{"_id":"69e8c1e65a28c00538028948","slug":"sachin-tendulkar-laid-the-foundation-of-sports-revolution-in-chhindnar-village-of-dantewada-bastar-news-c-1-1-noi1494-4195666-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: सचिन तेंदुलकर ने छिंदनार में मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का किया उद्घाटन, बच्चों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: सचिन तेंदुलकर ने छिंदनार में मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का किया उद्घाटन, बच्चों को किया जागरुक
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के छिंदनार गांव में बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ। क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हाई स्कूल में मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया।
खेल में भाग लेते सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के छिंदनार गांव में बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ। क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हाई स्कूल में मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। यह मैदान सचिन तेंदुलकर और मानदेशी फाउंडेशन द्वारा निर्मित है, जिसकी फाउंडर चेतना सिन्हा भी मौजूद थीं।
Trending Videos
सचिन, सारा और सोनिया ने बच्चों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया और सकारात्मक माहौल बनाया। रस्साकशी, वॉलीबॉल, दौड़ और खो-खो जैसे खेल आयोजित हुए। इन गतिविधियों से बच्चों में टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ा। छिंदनार के छात्रों ने सचिन को खेल गतिविधियों की जानकारी दी। मैदान उद्घाटन के बाद सचिन ने युवा प्रतिभाओं को तराशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के चैंपियन के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं अनिवार्य हैं। सचिन ने क्रिकेट के अलावा वॉलीबॉल जैसे अन्य खेलों के महत्व पर भी चर्चा की। फाउंडेशन 50 गांवों में ऐसे ही खेल मैदान विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन का प्रेरणा संदेश
सचिन तेंदुलकर ने छात्रों को बताया कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत मैदान से की थी। उन्होंने बच्चों को हीरे बताते हुए कहा कि उन्हें तराशा जाना है। सचिन ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा को सफलता का आधार बताया। उन्होंने छात्रों से खेल के साथ पढ़ाई में संतुलन रखने का आग्रह किया। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में उनकी पत्नी अंजलि का सर्वाधिक योगदान है, जिसे अब सारा, अर्जुन और सोनिया आगे बढ़ा रहे हैं।
कलेक्टर का संबोधन और कार्यक्रम का समापन
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि बस्तर अब नक्सल मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बच्चों में अपार प्रतिभा बताते हुए सचिन और मानदेशी फाउंडेशन की पहल को सराहा। कलेक्टर ने कहा कि सही मार्गदर्शन से बस्तर के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और कौशल विकास से सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सचिन को स्मृति चिन्ह और विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो दिए गए, साथ ही बच्चों ने उनके जन्मदिन का अग्रिम केक भी काटा।

खेल में भाग लेते सचिन तेंदुलकर

खेल में भाग लेते सचिन तेंदुलकर

खेल में भाग लेते सचिन तेंदुलकर

कमेंट
कमेंट X