सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJYM burns effigies of Congress leaders labels them anti-women in Jagdalpur

जगदलपुर: भाजयुमो ने कांग्रेसी नेताओं का फूंका पुतला, बताया महिला विरोधी

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण के लिये लाये गये नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं का पुतला फूंका।

BJYM burns effigies of Congress leaders labels them anti-women in Jagdalpur
पुतला दहन करते पदाधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण के लिये लाये गये नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं का पुतला फूंका। धरमपुरा पीजी कालेज के सामने कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दीपक बैज का पुतला दहन करते हुये भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। महिला मोर्चा की भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तख्ती,बैनर व नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी आचरण पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया।

Trending Videos


भाजपा पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो इस आशय के साथ यह अधिनियम लाया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार फिर महिलाओं के साथ छल करते उन्हें उनका अधिकार मिलने से रोका है। कांग्रेसी कभी नहीं चाहते कि देश में मातृशक्ति का नेतृत्व बढ़े। कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा समझती है। जनपद पंचायत अध्यक्ष बकावण्ड सोनबारी भद्रे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जो मातृशक्ति के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आने वाली थी, उसे कांग्रेस पार्टी समेत पूरी विपक्षी दलों ने इस अधिनियम का विरोध करके उनके जीवन में आने वाली खुशहाली को छीन लिया है। महिलाओं को मिलने वाले अधिकार से कांग्रेस पार्टी ने वंचित किया है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी पार्टी है जो केवल महिलाओं अपमानित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि पिछले 12 बारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन महिलाओं के नाम से लागू कर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व विपक्षी दलों को महिलाओं का आगेे बढ़ना रास नहीं आ रहा है। महिलाएं जन प्रतिनिधि बनकर विकसित भारत की संकल्पना को पूरी करने के लिए प्रतिबध्द है तो कांग्रेस पार्टी का महिला विरोधी रवैया महिलाओं से उनका हक छीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल महिला विरोधी चरित्र से देश की मातृशक्ति नाराज़ है। भाजपा ने सदैव नारी के संवैधानिक अधिकारों व सम्मान की रक्षा की है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है।

पुतला दहन करते पदाधिकारी

पुतला दहन करते पदाधिकारी

 

पुतला दहन करते पदाधिकारी

पुतला दहन करते पदाधिकारी

 

पुतला दहन करते पदाधिकारी

पुतला दहन करते पदाधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed