{"_id":"69d3b5ae1052091d370551e9","slug":"ghar-mein-lagi-aag-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4132796-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: पुलिस आरक्षक के घर में अचानक लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: पुलिस आरक्षक के घर में अचानक लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
राजीव नगर में एक पुलिस आरक्षक के घर में सोमवार को अचानक आग लग गई, जिससे घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
.घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजनांदगांव शहर के वसंतपुर थाना अंतर्गत राजीव नगर में सोमवार को एक घर में अचानक आग लग गई। इस आगजनी से घर का सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos
यह घटना एक पुलिस आरक्षक के घर में हुई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, पुलिस और मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक घर का सामान पूरी तरीके से जल गया था। आगजनी के बाद हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मोहल्ले वालों और फायर ब्रिगेड की त्वरित मदद से एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है और घटना के पीछे के तथ्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने के बाद मोहल्ले वासियों ने तुरंत मदद करना शुरू कर दिया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस टीम भी आग बुझाने के कार्य में शामिल हुई। सभी के संयुक्त प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे आग को अन्य घरों में फैलने से रोका जा सका।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि एक घर से धुआँ उठने लगा था। आसपास के लोगों, वार्ड वासियों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। घर में रखा कई सामान जलकर खाक हो गया है और नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।