सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth who went to intervene in Mohla was murdered with a sickle in Rajnandgaon

Rajnandgaon: मोहला में बीच-बचाव करने गए युवक की हंसिया से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। 1 फरवरी को प्रवीण कुमार अपने मित्र के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहा था।

Youth who went to intervene in Mohla was murdered with a sickle in Rajnandgaon
.
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ की मोहला थाना पुलिस ने ग्राम विजयपुर में आपसी विवाद के बीच-बचाव करने गए एक युवक की हंसिया से वार कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Trending Videos

1 फरवरी को प्रवीण कुमार भुआर्य अपने मित्र विमल मांडवी के साथ ग्राम के सदाराम कोवाची के घर आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहा था। विजय सलामें के घर के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि विजय सलामें और लोमश मंडावी के बीच आपसी विवाद और झगड़ा हो रहा है। दोनों मित्रों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया और लोमश मंडावी को उसके घर तक छोड़ने गए। वापसी के दौरान लोमश मंडावी अपने घर से सब्जी काटने वाला धारदार हंसिया लेकर बाहर आया और गुस्से में प्रवीण कुमार से विवाद करते हुए उस पर हंसिया से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की उपचार के दौरान हुई मृत्यु
इस हमले में प्रवीण कुमार के पेट और दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोटें आईं। घायल प्रवीण कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में अपराध लोमश कुमार मंडावी, उम्र 24 वर्ष, निवासी विजयपुर, थाना मोहला द्वारा किया जाना पाया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हंसिया बरामद कर जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed