सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kolkata Under the Pretext of a Tourist Visa Ransom Demanded Family Police Rescue Two You

Jammu: टूरिस्ट वीजा के नाम पर कोलकाता में बनाया बंधक, परिवार से मांगी फिरौती, दो युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

टूरिस्ट वीजा पर आस्ट्रेलिया घूमने और अच्छी नौकरी देने के नाम जम्मू के दो युवाओं को कोलकाता में लगभग 12 दिन बंधक बनाकर रखा गया। दोनों को मारा-पीटा और प्रताड़ित भी किया गया। प्रताड़ना ऐसी कि युवकों को परिजन से 30 लाख रुपये मांगने को मजबूर किया।

Kolkata Under the Pretext of a Tourist Visa Ransom Demanded Family Police Rescue Two You
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टूरिस्ट वीजा पर आस्ट्रेलिया घूमने और अच्छी नौकरी देने के नाम जम्मू के दो युवाओं को कोलकाता में लगभग 12 दिन बंधक बनाकर रखा गया। दोनों को मारा-पीटा और प्रताड़ित भी किया गया। प्रताड़ना ऐसी कि युवकों को परिजन से 30 लाख रुपये मांगने को मजबूर किया। जम्मू पुलिस ने कोलकाता की पुलिस की मदद से दोनों को न सिर्फ छुड़वाया बल्कि बंधक बनाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जम्मू पुलिस बंधक बनाने वाले पांच आरोपियों और छुड़ाए गए दोनों युवकों को कोलकाता से जम्मू रवाना हो चुकी है।

Trending Videos


जम्मू के नानक नगर सेक्टर-10 निवासी मोहिंद्र सिंह और कुंजवानी निवासी तुषार चिब ने टूरिस्ट वीजा पर आस्ट्रेलिया जाने का मन बनाया। दोनों ने जम्मू के एजेंट से संपर्क किया। एजेंट ने टूरिस्ट वीजा दिलाने का वादा किया। एजेंट ने दोनों को साथ कोलकाता चलने को कहा। परिवार की सहमति से एजेंट के साथ दोनों युवक कोलकाता चले गए। उसने दोनों को कोलकाता में कुछ लोगों से मिलवाया। इसके बाद कुछ दिनों होटल में रखा और फिर पैसों की मांग शुरू की। दोनों के साथ मारपीट की और परिवार से पैसे मांगने को मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने इस संबंध में गांधीनगर पुलिस स्टेशन जम्मू में 10 मार्च को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी, गलत तरीके से हिरासत में रखने और जबरन वसूली से संबंधित एफआईआर दर्ज की। जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई। वीरवार को टीम कोलकाता पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से युवकों को छुड़वाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस आरोपियों को जम्मू के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय एजेंट की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में एजेंट की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। एसपी साउथ डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि हमारी टीम कोलकाता गई है। पीड़ित और आरोपियों को लेकर जम्मू पहुंचेगी। इसके बाद मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

ये पांच गिरफ्तार
युवकों के अपहरण के मामले में कोलकाता और जम्मू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कोलकाता के प्रगति मैदान इलाके के एक होटल में की। इसमें गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में मोहम्मद समीर अंसारी, प्रशांत राय, प्रवीण कुमार, वंशु मुंजाल और सुशील राम हैं। ये सभी हरियाणा के पानीपत के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed